सनसनीखेज | नौकर ने 91 साल के बुजुर्ग को फ्रिज में बंद कर किया किडनैप, हत्या कर दफनाया शव

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | नौकर ने 91 साल के बुजुर्ग को फ्रिज में बंद कर किया किडनैप, हत्या कर दफनाया शव

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) बीते सोमवार को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से हाई प्रोफाईल किडनेपिंग की खबर मिली है। यहां नौकर ने 91 साल के बुजुर्ग को रेफ्रिजरेटर में बंद करके उठा ले गया था। अब पुलिस ने बताया कि चार लोगों ने मिलकर बुजुर्ग कृष्ण खोसला की हत्या कर दी और टिगरी इलाके में


 नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) बीते सोमवार  को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से हाई प्रोफाईल किडनेपिंग की खबर मिली है। यहां  नौकर ने 91 साल के बुजुर्ग को रेफ्रिजरेटर में बंद करके उठा ले गया था।

अब पुलिस ने बताया कि चार लोगों ने मिलकर बुजुर्ग कृष्ण खोसला की हत्या कर दी और टिगरी इलाके में खाली पड़े प्लॉट में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात ही उनकी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बुजुर्ग के गायब होने के पीछे भी नौकर का हाथ बताया था। बताया गया कि पुलिस को घटनास्थल के आसपास से कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें नौकर किशन कुछ लोगों के साथ बुजुर्ग के घर के अंदर से एक फ्रीज लेकर निकलते दिखाई दे रहा था।

खोसला को बेहोशी की हालत में घर में मौजूद फ्रीज को खाली कर उसी के अंदर बंद कर ले जाया गया है। अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की हत्या घर में ही की गई और फिर फ्रिज में बंद करके उनकी लाश ले जाई गई। फ्रिज को लादकर ले जाने के लिए अपहर्ताओं ने एक छोटे ट्रक-टैपो का भी इस्तेमाल किया था।

रविवार सुबह खोसला दम्पती ने नौकर किशन द्वारा दी गई चाय पी थी। चाय पीने के कुछ देर बाद ही पति-पत्नी बेहोश हो गए। शाम ढले करीब 12-15 घंटे बाद कृष्ण खोसला की पत्नी को होश आया तो घटना के बारे में पता चला। घर से नौकर किशन और कृष्ण खोसला गायब थे।

सनसनीखेज | नौकर ने बुजुर्ग को फ्रिज में डालकर किडनैप किया, इस बात से था नाराज

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे