शुभ घड़ी आई, शुक्रवार को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

शुभ घड़ी आई, शुक्रवार को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड में चारों धामों में से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में पूरे विधि विधान से खुलेंगे। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट आर्मी बैंड की धुन तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आज मां गंगा की डोली उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा)


शुभ घड़ी आई, शुक्रवार को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड में चारों धामों में से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में पूरे विधि विधान से खुलेंगे। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

आर्मी बैंड की धुन तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आज मां गंगा की डोली उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) से आज गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। जिसके बाद शुरवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

गंगा की डोली विदाई को लेकर मुखवा में सुबह से ही पूजा अर्चना चल रही है। इसके साथ ही मां गंगा की मूर्ति को सजाने का काम भी शुरू हो गया है।

गंगा की डोली आज की रात को भैरव घाटी में स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। जहां से कल सुबह गंगोत्री धाम के लिए गंगा की डोली रवाना होगी तथा दोपहर में गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां हवन, पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 12:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

शुभ घड़ी आई, शुक्रवार को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी शुक्रवार को ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट तीन मई को तो बदरीनाथ धाम के कपाट छह मई को खोले जएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे