बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

गंगोत्री [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] शुक्रवार को विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए। अब अगले छह माह देश-विदेश केश्रद्धालु मां गंगा के दर्शन मुखबा में कर सकेंगे। दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम में सुबह साढ़े आठ बजे उदय बेला पर पूजा अर्चना के बाद गंगा की भोग मूर्ति से


गंगोत्री [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] शुक्रवार को विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए। अब अगले छह माह देश-विदेश केश्रद्धालु मां गंगा के दर्शन मुखबा में कर सकेंगे।

दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम में सुबह साढ़े आठ बजे  उदय बेला पर पूजा अर्चना के बाद गंगा की भोग मूर्ति से मुकुट उतरा गया। इस बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन किए। पूर्वाह्न 11.40 बजे शुभ मुहूर्त पर मंदिर के कपाट बंद किए गए।

सेना की महार रेजीमेंट के बैंड की धुन और परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ डोली मुखबा के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को डोली मुखवा से चार किमी दूर चंदोमति के देवी के मंदिर में रात्रि विश्राम कर शनिवार को शीतकालीन प्रवास स्थल पहुंचेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे