शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, अब यहां होंगे मां के दर्शन
यमुनोत्री [उत्तराखंड पोस्ट] केदारनाथ धाम के बाद यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। सुबह 9 बजे मां यमुना के चचेरे भाई शनि देव की डोली खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई, जहां यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना
यमुनोत्री [उत्तराखंड पोस्ट] केदारनाथ धाम के बाद यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए।
सुबह 9 बजे मां यमुना के चचेरे भाई शनि देव की डोली खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई, जहां यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना कर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
इसके बाद मां यमुना व शनि देव की डोलियों को भव्य शोभायात्रा के साथ खरसाली गांव लाया जाएगा, जहां नवनिर्मित मंदिर में मां यमुना की उत्सव मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। शीतकाल के अगले छह माह तक श्रद्धालु इसी मंदिर में मां यमुना के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे