18 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में इस वक्त खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

18 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में इस वक्त खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड के चारों धामों में से एक यमुनोत्री धाम खुलने का मुहूर्त तय हो गया है। इस बार धाम के कपाट 18 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। शुक्रवार को यमुना जयंती के शुभ अवसर पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का शुभ


18 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में इस वक्त खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड के चारों धामों में से एक यमुनोत्री धाम खुलने का मुहूर्त तय हो गया है। इस बार धाम के कपाट 18 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। शुक्रवार को यमुना जयंती के शुभ अवसर पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हुआ।

मंदिर समिति के अनुसार 18 अप्रैल को 9 बजे यमुना माता की डोली शीतकालीन पड़ाव खरसाली से रवाना होगी। 18 अप्रैल को ठीक 12.15 बजे सिद्ध योग और अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

18 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में इस वक्त खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे