मसूरी, मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में लगेंगे डॉप्लर रडार, जानिए फायदे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

मसूरी, मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में लगेंगे डॉप्लर रडार, जानिए फायदे

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] अगले चार महीने में 179 आटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित हो जाएंगे। डॉप्लर रडार के लिए मसूरी, मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में स्थल का चयन कर लिया गया है। स्थापित करने की प्रक्रिया 18 महीने में पूरी हो जाएगी। पहला डॉप्लर रडार मसूरी में लगाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह


मसूरी, मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में लगेंगे डॉप्लर रडार, जानिए फायदे

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] अगले चार महीने में 179 आटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित हो जाएंगे। डॉप्लर रडार के लिए मसूरी, मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में स्थल का चयन कर लिया गया है। स्थापित करने की प्रक्रिया 18 महीने में पूरी हो जाएगी। पहला डॉप्लर रडार मसूरी में लगाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को सचिवालय में भारतीय मौसम विभाग के उप महानिदेशक डॉ.डी.प्रधान के साथ विचार विमर्श के दौरान दी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें मौसम की रियल टाइम जानकारी दी जाय। कहा कि मानसून से पहले आटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित कर दिए जाए। एसएमएस के अलावा यात्रा मार्ग पर जगह जगह डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया जाए।

बताया गया कि आटोमेटिक वेदर स्टेशन लगने से रियल टाइम पूर्वानुमान करने में सुविधा होगी। राज्य के हर ब्लॉक में स्टेशन की स्थापना होगी। इससे बाढ़, बारिश, हिमस्खलन, बादल फटने, तूफान, ओलावृष्टि की जानकारी मिल सकेगी। पर्यटन, खेती, बागवानी, आपदा से बचाव में मदद मिलेगी। स्टेशन के संचालन और तकनीकी सपोर्ट के लिए भारतीय मौसम विभाग से एमओयू किया गया है। स्टेशन का डेटा भारतीय मौसम विभाग के नेटवर्क से जुड़ जाएगा। हर 15 मिनट में मौसम के पूर्वानुमान का रियल टाइम डेटा मिलता रहेगा। बताया गया कि 07 आटोमेटिक वेदर स्टेशन को वीसैट और अन्य को जीपीआरएस से चलाया जाएगा। बताया गया कि इसमें 28 ऑटो रेन गेज, 25 एडवांस सरफेस ऑब्जरवेशन, 16 ऑटो स्नो गेज भी शामिल है।

मसूरी, मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में लगेंगे डॉप्लर रडार, जानिए फायदे

बैठक में अपर सचिव सविन बंसल, निदेशक भारतीय मौसम केंद्र देहरादून विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे