उत्तराखंड | दूल्हे के चाचा ने शराब समझ गटका कीटनाशक, मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड | दूल्हे के चाचा ने शराब समझ गटका कीटनाशक, मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) चंपावत से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां खुनाड़ी गांव में भतीजे की शादी के बाद महिला संगीत के आयोजन के दौरान शराब के धोखे में कीटनाशक गटकने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात खुनाड़ी गांव निवासी मृतक ने शराब के नशे में


उत्तराखंड | दूल्हे के चाचा ने शराब समझ गटका कीटनाशक, मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) चंपावत से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां खुनाड़ी गांव में भतीजे की शादी के बाद महिला संगीत के आयोजन के दौरान शराब के धोखे में कीटनाशक गटकने से बुजुर्ग की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात खुनाड़ी गांव निवासी मृतक ने शराब के नशे में धोखे से घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। मृतक के भतीजे की दो दिन पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार को घर में महिला संगीत का आयोजन था। इस दौरान उसने शराब पी थी।

नशे में उसने शराब समझकर घर में रखा कीटनाशक कर गटक लिया। हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उत्तराखंड | दूल्हे के चाचा ने शराब समझ गटका कीटनाशक, मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे