ये सुविधा देने वाला देश का दूसरा शहर बना अपना हल्द्वानी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

ये सुविधा देने वाला देश का दूसरा शहर बना अपना हल्द्वानी

हल्द्वानी (नैनीताल) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड का हल्द्वानी अब देश में दूसरा शहर हो गया है जहां नगर निगम ने बड़ी पहल की है। नगर निगम हल्द्वानी ने शहर के महिला अस्पताल और मुख्य बाजार मीरा मार्ग में जनता को वो सहूलियत दी है जिसका इंतजार लंबे समय से था। माना जा रहा है कि


हल्द्वानी (नैनीताल) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड का हल्द्वानी अब देश में दूसरा शहर हो गया है जहां नगर निगम ने बड़ी पहल की है। नगर निगम  हल्द्वानी ने शहर के महिला अस्पताल और मुख्य बाजार मीरा मार्ग में जनता को वो सहूलियत दी है जिसका इंतजार लंबे समय से था। माना जा रहा है कि नगर निगम की ये पहल हल्द्वानी की जनता के लिेए आने वाले कल में एक बड़ी सौगात होगा।

हल्द्वानी नगर निगम से उत्तराखंड के सभी नगर निगमों को पछाड़ते हुए ई-टॉयलेट की शुरूआत निगम क्षेत्र में कर दी है।  हल्द्वानी मेयर जोगेन्द्र रौतेला ने बताया की देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब हल्द्वानी ही ऐसा नगर निगम है जहां जनता की सहूलियत के लिए ई टॉयलेट लगाया गया है।

मेयर ने ने ई-टॉयलेट के बारे मे जानकारी शेयर करते हुए कहा कि 6 लाख की लागत से बना ई टॉयलेट सेंसर्ड आधारित सिस्टम पर काम करेगा। रौतेला ने कहा कि जल्द ही कई ई- टॉयलेट हल्द्वानी के खास चौराहों पर लगाए जांएगे। ई-टॉयलेट की सहूलियत जनता को महज एक रूपए में मिलेगी।

 (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं(

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे