उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) आज सुबह 6.23 बजे उत्तरकाशी जिले में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। हालांकि आईएमडी उत्तरकाशी में भूकंप की पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन अधिकारी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले के बड़कोट क्षेत्र में सुबह करीब 6.23 बजे भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग


उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) आज सुबह 6.23 बजे उत्तरकाशी जिले में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। हालांकि आईएमडी उत्तरकाशी में  भूकंप की पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन अधिकारी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिले के बड़कोट क्षेत्र में सुबह करीब 6.23 बजे भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग की मानें तो लोगों ने ऐसा महसूस किया लेकिन अभी तक यह दर्ज नहीं किया गया है।

आइएमडी के अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई है। इसका केंद्र हरियाणा के यमुननगर में था, यह हिस्सा उत्तराखंड की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए हो सकता है कि यहां भी इसका असर हुआ हो। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जिले में भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि  की कोई सूचना नहीं है।

.Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे