उत्तराखंड समेत दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रूद्रप्रयाग में था केंद्र, जानिए तीव्रता ?
देहरादून/ नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड में बुधवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके शाम 8.50 बजे महसूस किए गए। झटके महसूस किए जाने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, नई टिहरी, देहरादून और हरिद्वार
देहरादून/ नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड में बुधवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके शाम 8.50 बजे महसूस किए गए। झटके महसूस किए जाने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए।
उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, नई टिहरी, देहरादून और हरिद्वार में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं खबर है कि दिल्ली और एनसीआर के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5 मापी गयी। इसका केंद्र रूद्रप्रयाग में था।
Earthquake of Magnitude:5.5, Occurred on:06-12-2017, 20:49:54 IST, Lat:30.4 N & Long: 79.1 E, Depth: 30 Km, Region:Distt. Rudraprayag, Uttarakhand pic.twitter.com/3TXGZiXpxb
— India Met. Dept. (@Indiametdept) December 6, 2017
भूकंप आने की स्थिति में क्या करें?
- भूकंप के दौरान आपको लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं। इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा।
- अगर आप गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
- वाहन चला रहे हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
- भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं। बड़ी इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें।
- भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने से चोट न लगे।
- टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे छिप जाएं।
- किसी मजबूत दीवार, खंभे से सटकर सिर, हाथ आदि को किसी मजबूत चीज से ढककर बैठ जाएं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे