सेहत | अगर वजन कम करना चाहते हैं तो नाश्ते में खाएं ये चीजें

  1. Home
  2. Special

सेहत | अगर वजन कम करना चाहते हैं तो नाश्ते में खाएं ये चीजें

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] सुबह का नाश्ता सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन यह तभी फायदेमंद होगा जब आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करेंगे। आप रोज सुबह नाश्ता करते हैं, लेकिन इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] सुबह का नाश्ता सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन यह तभी फायदेमंद होगा जब आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करेंगे। आप रोज सुबह नाश्ता करते हैं, लेकिन इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप नाश्ते में क्या ले रहे हैं।

भारतीय घरों में अगर सुबह के नाश्ते की बात करें तो मुख्य रूप से पराठे, पोहे या उपमा जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसके साथ कुछ लोग दही, दूध, छाछ या जूस भी लेते हैं। लेकिन इसमें आप पराठों की जगह उपमा, नमकीन दलिया, घी लगी रोटी शामिल करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा। अगर आप बेकरी की बनी चीजें जैसे पाव, कप केक या ऐसी अन्य चीजें नाश्ते में खाने के आदि हैं, तो इनकी जगह होलग्रेन ब्रेड यानि आटे की ब्रेड  आपके लिए फायदेमंद होगी।

पेय पदार्थों में जूस पीना जरूर सेहतमंद है, लेकिन दससे बेहतर होगा अगर आप ताजे फलों को काटकर खाएं। इसमें शर्करा और कैलोरी उतनी अधि‍क नहीं होगी और आप प्राकृतिक रूप से इसका लाभ उठा सकेंगे।

नाश्ते में आप कुछ खास चीजें ले सकते है जो आपके वजन को संतुलित रखने में कारगार है।

दलिया- वजन संतुलित रखने के लिए ज्यादातर लोग दलिया का सेवन करते हैं। इसे आप दूध में मिलाकर या फिर सब्जियों के साथ बनाकर खा सकते है। कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल से भरपूर दलिया आसानी से पच जाता है।

ओट्स- फाइबर का स्त्रोत माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं। ओट प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है और शुगर व कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।

मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच- नाश्ते के लिए मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच  सबसे फायदेमंद है। इसमें आप सब्जियां जैसे टमाटर, खीरा आदि डालकर बना सकते है।

हाईकोर्ट में सिविल जजों के 140 पदों पर भर्ती, 4 सितंबर से पहले करें आवेदन

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

सावधान रहें, इन 8 जिलों के लिए आने वाले 48 घंटे है भारी

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे