चुनाव आयोग ने सभी राज्यों से 20 फरवरी तक तबादला प्रक्रिया पूरा करने को कहा
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से 20 फरवरी तक तबादला प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। आयोग ने ओडिशा, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस तारीख में बदलाव किया है। पहले तबादला प्रक्रिया पूरी करने के
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से 20 फरवरी तक तबादला प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
आयोग ने ओडिशा, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस तारीख में बदलाव किया है। पहले तबादला प्रक्रिया पूरी करने के लिए आय़ोग ने 28 फरवरी तक का समय दिया था।
इसके साथ ही आयोग ने आम चुनावों के मद्देनजर 18 फरवरी से हफ्ते में पांच के बजाए छह दिन काम करने का फैसला किया है।
Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे