शिक्षा मंत्री ने संघ की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कराया शपथ ग्रहण

  1. Home
  2. Dehradun

शिक्षा मंत्री ने संघ की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कराया शपथ ग्रहण

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) विद्यालयी शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने मंगलवार को सचिवालय में निजी सचिव, अपर निजी सचिव संघ की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में संघ की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर सचिव सचिवालय प्रशासन हरबंस सिंह चुघ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संघ द्वारा अपने संवर्ग की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में मांग पत्र दिया गया। जिस पर शिक्षा मंत्री  पाण्डेय द्वारा मा.मुख्यमंत्री से वार्ता कर संघ की मांगों के निराकरण के सम्बन्ध में आश्वासन दिया गया। जिस पर संघ द्वारा शिक्षा मंत्री पाण्डेय का आभार व्यक्त किया गया है। संघ की नवीन कार्यकारिणी द्वारा निम्नानुसार शपथ ग्रहण कराया गया।

अध्यक्ष नृपेन्द्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी गुणवन्त, महासचिव गौरव प्रसाद सेमवाल, सचिव वेद प्रकाश टम्टा, कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर श्रीवास्तव एवं सदस्य कार्यकारिणी में सुरेन्द्र कुमार, आर.सी.काला, ललित कुमार,  इन्द्र प्रताप सिंह, अमित कुमार, विरेन्द्र सिंह व मनोज जोशी थे। 

कार्यक्रम में दीपक जोशी, मदन मोहन भारद्वाज, एम.एल.उनियाल, के.के. मदान, रीता कौल,  शारदा, अंजू बेलवाल,  आंचल, रेनू भट्ट, रीना शाही, एस.एल.डोभाल, संदीप चमोला, राकेश जोशी,  जीतमणी पैन्यूली, नरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी,  व्योमकेश दुबे, मनीष बिष्ट, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे