पिथौरागढ़ आ रहे वायुसेना के हेलीकाप्‍टर ने की नेपाल सीमा पर खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

पिथौरागढ़ आ रहे वायुसेना के हेलीकाप्‍टर ने की नेपाल सीमा पर खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) गुरुवार सुबह गुंजी से पिथौरागढ़ आ रहे वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को नेपाल सीमा से लगे एक गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई। इमरजेंसी लैंडिंग का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वायुसेना का हेलीकॉप्टर उच्च हिमालय क्षेत्र के गुंजी से पिथौरागढ़ आ रहा था। हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी


पिथौरागढ़ ( उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) गुरुवार सुबह गुंजी से पिथौरागढ़ आ रहे वायुसेना के एक हेलीकॉप्‍टर को नेपाल सीमा से लगे एक गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई। इमरजेंसी लैंडिंग का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक वायुसेना का  हेलीकॉप्‍टर उच्च हिमालय क्षेत्र के गुंजी से पिथौरागढ़ आ रहा था। हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आने से पायलट ने हेलीकॉप्‍टर को नेपाल सीमा से लगे तीतरी गाव के मलढुंगा नामक स्थान पर खेतो में उतारा।

बता दें कि तीतरी काली नदी घाटी क्षेत्र है, यहां पर खेत समतल हैं। जिसके चलते पायलट ने यहां खेतो में लैंडिंग की। गांव में वायुसेना के हेलीकाप्टर उतरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण घरों से निकल कर हेलीकाप्टर देखने के लिए पहुंचे। इसी दौरान एक और हेलीकाप्टर उतरा और आकस्मिक लैंडिंग किए हेलीकाप्टर का सामान लेकर धारचूला को उड़ा। हेलीकाप्‍टर में छह जवान थे।
Follow us on twitter – https://twittercom/uttarakhandpost
Like our Facebook Page –  https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे