दुश्मन देश को जानकारी लीक करने वाले रुड़की के इंजीनियर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

दुश्मन देश को जानकारी लीक करने वाले रुड़की के इंजीनियर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) ब्रह्मोस की जानकारी लीक करने के आरोप में फंसे रुड़की के इंजीनियर निशांत अग्रवाल के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अमर उजाला कि खबर के अनुसार रुड़की के नेहरू नगर निवासी डीआरडीओ सीनियर इंजीनियर निशांत अग्रवाल की नागपुर में जॉब लगने के बाद सोशल


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) ब्रह्मोस की जानकारी लीक करने के आरोप में फंसे रुड़की के इंजीनियर निशांत अग्रवाल के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अमर उजाला कि खबर के अनुसार रुड़की के नेहरू नगर निवासी डीआरडीओ सीनियर इंजीनियर निशांत अग्रवाल की नागपुर में जॉब लगने के बाद सोशल मीडिया पर भोपाल निवासी एक युवती से जान पहचान हुई थी। दोनों में काफी बातचीत होती थी। सोशल मीडिया पर दोनों की हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब सात माह पूर्व दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के कुछ दिन तक वह अपनी पत्नी के साथ रुड़की में ही रहा। इसके बाद वह नागपुर चला गया।

पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार निशांत अग्रवाल ने अपनी इंटर तक की पढ़ाई रुड़की से की थी। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीटेक करने चला गया था। पढ़ाई में तेज होने के कारण उसने बीटेक में पूरी यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। इसके बाद यूनिवर्सिटी से ही सीधे उसका नागरपुर स्थित डीआरडीओ में सलेक्शन हो गया था।

पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार निशांत अग्रवाल के पिता डॉ. प्रदीप अग्रवाल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नौकरी करते थे। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने रिटायरमेंट से पहले ही वीआरएस ले लिया था और रुड़की आकर रहने लगे थे। इसके बाद उन्होंने रुड़की में ही प्रैक्टिस की। यहां कुछ दिन प्रैक्टिस करने के बाद वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर में किसी मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे हैं।

चार साल से डीआरडीओ में बतौर सिस्टम इंजीनियर तैनात निशांत अग्रवाल को 2017-18 में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वैज्ञानिक के फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तान की महिलाओं से उसकी दोस्ती के प्रमाण भी मिले हैं। शुरूआती पड़ताल में यह भी पता चला है कि निशांत अग्रवाल फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के हनीट्रैप में फंसकर देश की गोपनीय सूचना दे रहा था।

दो पाकिस्तानी महिलाओं के संपर्क में था रुड़की का निशांत, ATS भी हैरान

 

जासूसी केस | रुड़की के इंजीनियर के पिता ने कही बड़ी बात, बोले- सिस्टम साबित करे तो मान लूंगा….

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे