विश्व कप फाइनल | सुपरओवर की वह 13 गेंद जब थम गईं थीं दुनियाभर की सांसें, ऐसी जीती इंंग्लैंड

  1. Home
  2. Sports

विश्व कप फाइनल | सुपरओवर की वह 13 गेंद जब थम गईं थीं दुनियाभर की सांसें, ऐसी जीती इंंग्लैंड

लॉर्ड्स (उत्तराखंड पोस्ट) इंग्लैंड ने आखिरकार पहली बार वर्ल्ड कप जीत ही लिया। रविवार को हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पहली बार विश्व विजेता का तमगा हासिल किया और इतिहास रचा। इंग्लैंड को जीतने के लिए न्यूजीलैंड से 242 रनों की चुनौती मिली थी, लेकिन बेन स्टोक्स के नाबाद


विश्व कप फाइनल | सुपरओवर की वह 13 गेंद जब थम गईं थीं दुनियाभर की सांसें, ऐसी जीती इंंग्लैंड

लॉर्ड्स (उत्तराखंड पोस्ट) इंग्लैंड ने आखिरकार पहली बार वर्ल्ड कप जीत ही लिया। रविवार को हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पहली बार विश्व विजेता का तमगा हासिल किया और इतिहास रचा।

इंग्लैंड को जीतने के लिए न्यूजीलैंड से 242 रनों की चुनौती मिली थी, लेकिन बेन स्टोक्स के नाबाद 84 रन और जोस बटलर की 59 रनों की पारियों के बाद भी इंग्लैंड 50 ओवरों में 241 रनों पर ऑल आउट हो गई और दोनों टीमों का स्कोर टाई रहा।

सुपर ओवर– 50 ओवर में स्कोर टाई होने के कारण मैच सुपर ओवर में पहुंचा. यह पहली बार था जब क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल सुपर ओवर में पहुंचा. और यहीं से मैच का असल रोमांच और नाटक शुरू हुआ.

इंग्लैंड की पारी- मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की। सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने अपने नंबर एक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को गेंद थमाई। वहीं, बल्लेबाजी के लिए बेन स्टोक्स और जोस बटलर क्रीज पर उतरे।

  • सुपर ओवर में बोल्ट की पहली गेंद पर स्टोक्स ने 3 रन लिए।
  • सुपर ओवर की दूसरी गेंद पर बटलर ने लिया सिंगल। इंग्लैंड का स्कोर 4 रन।
  • तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चौका लगाया। इंग्लैंड का स्कोर 8 रन।
  • चौथी गेंद पर सिंगल आया, इंग्लैंड का स्कोर 9 रन।
  • पांचवीं गेंद पर दो रन लिए।
  • छठी गेंद पर चौका जड़ दिया।

इंग्लैंड ने सुपर ओवर में 15 रन बनाए और कीवी टीम के सामने 16 रनों का लक्ष्य रखा।

न्यूजीलैंड की पारी- सुपर ओवर में मार्टिन गप्टिल और जिमी नीशाम ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमान संभाली। इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने जोफ्रा आर्चर को गेंद थमाई।

  • जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर वाइड रही।
  • दूसरी गेंद पर 2 रन आए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 5 गेंद पर 13 रनों की जरूरत।
  • तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के नीशाम ने छक्का लगाया। 4 गेंद में 7 रनों की जरूरत।
  • चौथी गेंद पर भी 2 रन आए। 3 गेंद में 5 रनों की जरूरत।
  • पांचवीं गेंद पर भी 2 रन चुरा लिए। अब 2 गेंदों पर 3 रनों की जरूरत।
  • अंतिम गेंद पर न्यूजीलैंड को 2 रनों की जरूरत थी लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 1 ही रन ले पाई और मैच टाई हो गया।

ऐसे में इंग्लैंड को इस मैच में न्यूजीलैंड से ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के कारण जीत मिली। न्यूजीलैंड की टीम ने कुल मिलाकर 17 बाउंड्री लगाई और इंग्लैंड ने 26 बाउंड्री बटोरी। इन बाउंड्री में 50 ओवर के साथ सुपर ओवर में लगाई गई बाउंड्री भी गिनी जाती हैं।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे