लॉकडाउन | उत्तराखंड में सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें, फोन पर खाना मंगा सकेंगे ये लोग

  1. Home
  2. Dehradun

लॉकडाउन | उत्तराखंड में सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें, फोन पर खाना मंगा सकेंगे ये लोग

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड में सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खुलेंगी। सरकारी आदेश के अनुसार पूर्व की भांति लॉकडाउन के दौरान सुबह सात से 10 बजे तक तीन घंटे के लिए पूर्व की भांति आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। इस अवधि के दौरान राशन, फल,


लॉकडाउन | उत्तराखंड में सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें, फोन पर खाना मंगा सकेंगे ये लोग

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड में सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खुलेंगी।

सरकारी आदेश के अनुसार पूर्व की भांति लॉकडाउन के दौरान सुबह सात से 10 बजे तक तीन घंटे के लिए पूर्व की भांति आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। इस अवधि के दौरान राशन, फल, सब्जी और अन्य आवश्यक चीजें खरीदी जा सकेंगी।

वहीं अकेले रहने वाले बुजुर्ग और छात्र फ़ोन पर खाना मांगा सकेंगे। जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि  जो बुजुर्ग खाना बनाने में अक्षम है वह जिला अभिहित अधिकारी गणेश खंडवा को फोन कर अपने  लिए खाना मंगा सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र जिनके जिनके पास खाना बनाने की सुविधा नहीं है वह भी नगर निगम की अपर नगर आयुक्त सानिया पंत को  फोन पर अपना खाना मंगा सकते हैं।   इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को फ़ोन कर भी खाना मंगाया जा सकता है।  जिन्हें पशुओं का चारा आदि चाहिए वह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एस बी पांडे को फोन कर पशुओं का चारा आदि मंगा सकते हैं।

उत्तराखंड | कोरोना के लक्षण दिखें तो ईलाज के लिए तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें

यह सुविधा सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही मुहैया हो सकेगी। देहरादून जिलाधिकारी ने इस संबंध में बुधवार शाम को आदेश जारी किए हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे