गठबंधन में सेंध, SP-BSP के 4 पूर्व विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

  1. Home
  2. Country

गठबंधन में सेंध, SP-BSP के 4 पूर्व विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है। सपा-बसपा के 4 पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गये है।बता दें राज बब्बर की अगुवाई में तीन पूर्व बसपा विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बसपा के ये तीन पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, सूरज पाल सिंह और


नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है। सपा-बसपा के 4 पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गये है।बता दें राज बब्बर की अगुवाई में तीन पूर्व बसपा विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

बसपा के ये तीन पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, सूरज पाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा हैं। इन तीनों नेताओं की ब्रज क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। डॉ़क्टर धर्मपाल सिंह एत्मादपुर से बसपा विधायक रहे हैं।

एत्मादपुर वहीं सूरजपाल सिंह फतेहपुर सीकरी से विधायक रहे हैं। वहीं भगवान सिंह कुशवाहा खेरागढ़ से विधायक रहे हैं।भगवान सिंह कुशवाहा बसपा से दो बार विधायक चुने गए हैं ।उन्हें 2007 और 2012 के चुनावों में लगातार जीत मिली थी

राज बब्बर के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके नेतृत्व में आगरा के एक और दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं।आगरा के एक भरोसेमंद नेता केशव दीक्षित भी बसपा से त्यागपत्र देकर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ने भी कांग्रेस अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

.हमारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे