बैंक की लाइन में मिल गया पुराना प्रेमी, फिर क्या था…दे दना दना !

  1. Home
  2. Viral News

बैंक की लाइन में मिल गया पुराना प्रेमी, फिर क्या था…दे दना दना !

नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में लगे लोगों के अजीबो गरीब किस्से रोज सामने आ रहे हैं। लेकिन मुंबई में जो हुआ उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। बैंक की लाइन में लड़का-लड़की में प्यार की बात अब पुरानी हो गई है। मुंबई में बैंक की बाहर लाइन में लगे एक शख्स


नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में लगे लोगों के अजीबो गरीब किस्से रोज सामने आ रहे हैं। लेकिन मुंबई में जो हुआ उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।

बैंक की लाइन में लड़का-लड़की में प्यार की बात अब पुरानी हो गई है।

मुंबई में बैंक की बाहर लाइन में लगे एक शख्स का सामना उसकी पूर्व प्रेमिका से हो गया। यहां प्यार भरी बातें तो बिल्कुल नहीं हुई, उल्टा इस पुराने प्रेमी की धुनाई हो गई।

दरअसल 23 साल की एक लड़की बैंक की लाइन में लगी थी, इसी दौरान उसे लाइन में लगा एक शख्स जाना-पहचाना सा लगा। उसने गौर से देखा तो ये शख्स उसका पुराना प्रेमी निकला जो 4 साल पहले अचानक उसे छोड़कर भाग गया था। ऐसे में लड़की को अपने इस पूर्व प्रेमी से पुराना हिसाब बराबर करना ज्यादा सही समझा। लड़की ने अपने भाई को फोन करके बुलाया और अपने इस पूर्व प्रेमी की धुनाई करवा डाली।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने आदमी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है। लड़की ने बताया कि उन दोनों में 4 साल पहले काफी प्यार था लेकिन उसका प्रेमी अचानक उसे छोड़ कर भाग गया था, जिसके बाद आज वह उसे बैंक की लाइन में नजर आ गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे