उत्तराखंड | नहीं हुआ है शहीद मेजर की सास का निधन, कुछ न्यूज पोर्टल ने शेयर कर दी फर्जी ख़बर
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के लाल शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मंगलवार सुबह उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। घर पर सैन्य अधिकारियों के साथ ही
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के लाल शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले मंगलवार सुबह उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। घर पर सैन्य अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों और अन्य लोगों ने शहीद मेजर को श्रद्धांजलि दी।
इस बीच कुछ न्यूज पोर्टल ने इस दुख की घड़ी में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए बिना सत्यता जांचे शहीद मेजर विभूति की सास की मौत की गलत ख़बरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
देहरादून एसएसपी के ट्विटर हैंडिल से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस तरह की खबर गलत है। ट्विट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर कुछ न्यूज़ पोर्टलों द्वारा एक खबर प्रचारित की जा रही है कि “पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए कुर्बान हुए शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल जी की सास गिरिजा वडिका का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।” यह खबर बिल्कुल निराधार है इसमें कोई सत्यता नही है।
सोशल मीडिया पर कुछ न्यूज़ पोर्टलों द्वारा एक खबर प्रचारित की जा रही है कि "पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए कुर्बान हुए शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल जी की सास गिरिजा वडिका का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।" यह खबर बिल्कुल निराधार है इसमें कोई सत्यता नही है। pic.twitter.com/7t9s36q0wr
— SSP Dehradun (@DehradunSsp) February 19, 2019
आपको बता दें कि देहरादून के रहने वाले 34 वर्षीय मेजर विभूति ढौंडियाल अपने चीन अन्य जवानों के साथ पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले के मास्टरमाइंड को ढ़ेर करने के दौरान शहीद हो गए।
55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात शहीद मेजर का आवास देहरादून के नेश्विवला रोड के 36 डंगवाल मार्ग में है। शहीद मेजर तीन बहनों के इकलौते भाई थे। डेढ़ साल पहले ही मेजर विभूति की शादी निकिता से हुई थी। उनके पिता का 6 साल पहले ही निधन हो चुका था। घर पर उनकी मां और पत्नी है।
उत्तराखंड | शहीद मेजर पति को एकटक देखती रही बहादुर पत्नी, बोलीं- आई लव यू विभू, देखिए वीडियो
आपको बता दें कि जिस ऑपरेशन में देहरादून के मेजर समेत तीन अन्य जवानों ने अपनी शहादत दी है, इस ऑपरेशन में शहीद जवानों के साथियों ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड रशीद गाजी को मार गिराया है। गाजी के साथ सुरक्षाबलों ने दो और आतंकवादी को ढ़ेर किया है।
उत्तराखंड | शहीद मेजर पति को पत्नी का सलाम, कहा- आपकी शहादत पर गर्व है, जय हिंद
Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे