मशहूर एक्टर ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन

  1. Home
  2. Entertainment

मशहूर एक्टर ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ओम पुरी 66 साल के थे। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘द जंगल बुक’ में ओम पुरी ने बघीरा को अपनी दमदार आवाज दी थी जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा पिछले साल ओम पुरी फिल्म ‘एक्टर इन लॉ’ में


मशहूर एक्टर ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ओम पुरी 66 साल के थे।

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘द जंगल बुक’ में ओम पुरी ने बघीरा को अपनी दमदार आवाज दी थी जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा पिछले साल ओम पुरी फिल्म ‘एक्टर इन लॉ’ में नजर आए थे। नबील कुरैशी निर्देशित उनकी ये उर्दू फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी।

मशहूर एक्टर ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन

सन 1993 में ओम पुरी की शादी नंदिता पुरी से हुई थी लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए थे। ओम पुरी का एक बेटा है जिसका नाम इशान है।

ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप “मजमा” की स्थापना की।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे