बग्वाल | सात मिनट तक चला पत्थर युद्ध, 60 से ज्यादा योद्धा और दर्शक हुए घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

बग्वाल | सात मिनट तक चला पत्थर युद्ध, 60 से ज्यादा योद्धा और दर्शक हुए घायल

देवीधूरा (चंपावत) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मां बाराही धाम देवीधुरा में इस बार भी फल फूलों के साथ ही पत्थरों से रणबाकुरों के बीच पाषाण युद्ध हुआ। करीब सात मिनट तक चले इस युद्ध में पांच दर्जन के करीब दर्शक और योद्धा घायल हो गए। देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में चारों खामों


देवीधूरा (चंपावत) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मां बाराही धाम देवीधुरा में इस बार भी फल फूलों के साथ ही पत्थरों से रणबाकुरों के बीच पाषाण युद्ध हुआ। करीब सात मिनट तक चले इस युद्ध में पांच दर्जन के करीब दर्शक और योद्धा घायल हो गए।

देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में चारों खामों गहड़वाल, चम्याल, वालिक व लमगड़िया के योद्धाओं ने बग्वाल से पहले जत्थे के रूप में मंदिर और मैदान की जोश और उल्लास के साथ परिक्रमा की।

जैसे ही परिक्रमा पूरी हुई सभी बग्वाली वीर खोलीखांड मैदान में आमने सामन हो गए। 2:42 पर एक-दूसरे की तरफ फल फूलों की बरसात होने लगी। देखते ही देखते साथ में पत्थर भी चलने शुरू हो गए। सात मिनट तक चला यह पाषाढ युद्ध अपराह्न 2: 49 बजे पुजारी की शंखध्वनि बजाने के साथ खत्म हुआ। पत्थर लगने से बग्वाली वीरों के साथ ही दर्शक भी घायल हुए हैं। इस युद्ध में करीब 60 लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

मां के दरबार में चार खाम गहड़वाल, चम्याल, वालिक व लमगड़िया के योद्धाओं ने बिना किसी जीत-हार की चिंता के युद्ध में इस बार भी पराक्रम दिखाया। बग्वाल का समय मंदिर के पुजारी व युद्ध के बीच विराम के लिए शंखध्वनि व घंटी की आवाज पर निर्भर रहा।

मान्यता है कि किसी समय देवीधुरा के सघन वन में 53 हजार वीर और 64 योगनियों का जबरदस्त आतंक था। स्थानीय लोग इनसे भयभीत थे। लोगों को मां बाराही ने आतंक से मुक्ति दिलाकर प्रतिफल के रूप में नर बलि की इच्छा जताई। समय के साथ नरबलि की प्रथा बंद हो गई, लेकिन इसका विकल्प तलाशा गया। पत्थरों की मार से एक व्यक्ति के खून के बराबर निकले रक्त से देवी को तृप्त किया जाएगा। तभी से यह युद्ध अनवरत जारी है और हर साल लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे