मशहूर टीवी एक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मशहूर तेलुगु टीवी एक्ट्रेस नागा झांसी ने हैदराबाद में अपने घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने झांसी के मोबाइल से जांच शुरू की है। पुलिस कॉल डेटा और चैट रिकॉर्ड्स की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक वह एक लड़के से प्यार करती थीं। कुछ दिनों से उनकी बातचीत
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मशहूर तेलुगु टीवी एक्ट्रेस नागा झांसी ने हैदराबाद में अपने घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने झांसी के मोबाइल से जांच शुरू की है। पुलिस कॉल डेटा और चैट रिकॉर्ड्स की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक वह एक लड़के से प्यार करती थीं। कुछ दिनों से उनकी बातचीत लड़के से बंद हो गई थी जिसके कारण वह डिप्रेशन में थी।पुलिस के मुताबिक, ऐक्ट्रेस फ्लैट में अकेली थीं।
जब उनके भाई दुर्गा प्रसाद ने दरवाजे को खटखटाया तो कोई अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। जब सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो नागा की पंखे से लटकती बॉडी मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके शरीर में सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट से खुलासा हुआ कि झांसी सूर्या नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं। सुसाइड नोट में यह इशारा था कि एक्ट्रेस जिस लड़के से शादी करना चाहती थी उसके घरवाले नहीं मान रहे थे। माता-पिता की वजह से लड़के ने भी शादी करने से मना कर दिया।
सूर्या के जवाब से झांसी डिप्रेशन में चली गईं और वो यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली झांसी ने मां टीवी पर आने वाले ‘पवित्र बंधन’ के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था।
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे