उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का मुंबई में निधन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का मुंबई में निधन

पिथौरागढ़(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का मुंबई में निधन हो गया। कुछ समय से बीमार चल रहे अशोक ने मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। अशोक मल्ल पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तराखंड में कई स्थानीय फिल्मों में काम किया है, अशोक मल्ल के


उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का मुंबई में निधन

पिथौरागढ़(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का मुंबई में निधन हो गया।

कुछ समय से बीमार चल रहे अशोक ने मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

अशोक मल्ल पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तराखंड में कई स्थानीय फिल्मों में काम किया है, अशोक मल्ल के निधन से उनके गृह जनपद सहित राज्य भर में शोक की लहर है।

अशोक मल्ल ने वर्ष 1988 में गढ़वाली सुपरहिट फिल्म कौथिग में मुख्य भूमिका से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2017 तक उत्तराखंडी फिल्मों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

इस दौरान उन्होंने बंटवारू, बेटी ब्वारी, मेरी गंगा होली त मैंम आली जैसी सफल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई। अशोक मल्ल ने फिल्म ‘चक्रचाल’ में चरित्र अभिनेता की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद कुमाऊंनी में बनी ‘मेघा आ’ फिल्म में खलनायक का किरदार निभाया था। 2017 में उन्होंने ‘गोपी भिना’ फिल्म का निर्देशन किया जो सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सिने कलाकार हेमंत पांडेय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

उन्होंने हरिदर्शन और पिठै की लाज फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया था। उन्होंने रंगमंचों में भी उत्तराखंडी संस्कृति पर आधारित तमाम भूमिकाएं निभाईं।

मुंबई में कौथिग की शुरुआत करने वाले सदस्यों में भी अशोक मल्ल शामिल रहे थे। बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/ 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे