देहरादून से दिल्ली जाना हुआ महंगा, अब इतना देना होगा किराया, जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून से दिल्ली जाना हुआ महंगा, अब इतना देना होगा किराया, जानिए

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से दिल्ली जाने वाले बस यात्रियों को आज से 63 किमी अतिरिक्त सफर करना होगा। वहीं 65 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। परिवहन निगम प्रबंधन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली जाने वाली बसों के रूट में बदलाव कर दिया है।अब दिल्ली जाने वाली बसें हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर व


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून से दिल्ली जाने वाले बस यात्रियों को आज से 63 किमी अतिरिक्त सफर करना होगा। वहीं 65 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

परिवहन निगम प्रबंधन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली जाने वाली बसों के रूट में बदलाव कर दिया है।अब दिल्ली जाने वाली बसें हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर व मेरठ के बजाय पोंटा साहिब, यमुनानगर, जगाधरी, करनाल होते हुए दिल्ली जा रही हैं। साथ ही आगरा जाने वाली बसों के रूट में बदलाव किया गया है।

आगरा जाने वाली बसें दून से भगवानपुर, पुहाना, झबरेड़ा, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मीरापुर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा होते हुए आगरा भेजी जा रही हैं। परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक संचालन जेके शर्मा ने बताया कि दून से रुड़की का संचालन यथावत रखा गया है।कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद बसों को पुन: पुराने यात्रा मार्गों  पर संचालित किया जाएगा।

देहरादून से दिल्ली जाना हुआ महंगा, अब इतना देना होगा किराया, जानिए

दून से दिल्ली           पहले                 अब            

  • सामान्य श्रेणी       290 रुपये        320 रुपये
  • एसी                 510 रुपये         575 रुपये
  • जनरथ              445 रुपये         510 रुपये
  • वॉल्वो               735 रुपये         798 रुपये

यात्रा के चलते देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन मुजफ्फरनगर, मेरठ के बजाय करनाल, यमुनानगर, जगाधरी होते हुए किया जा रहा है। ऐसे में दून से दिल्ली की दूरी 63 किमी बढ़ जाने की वजह से किराये में भी बढ़ोतरी की गई है।

Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे