एक दिसंबर से अनिवार्य हो जाएगा फास्ट टैग, जानिए क्या हैं फायदे

  1. Home
  2. Country

एक दिसंबर से अनिवार्य हो जाएगा फास्ट टैग, जानिए क्या हैं फायदे

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 1 दिसंबर 2019 से टोल प्लाजा से गुजरने वाली सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य हो जाएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर सहूलियत के लिए किया जाएगा।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते महीने सभी वाहनों पर दिसंबर से फास्टैग


एक दिसंबर से अनिवार्य हो जाएगा फास्ट टैग, जानिए क्या हैं फायदे

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 1 दिसंबर 2019 से टोल प्लाजा से गुजरने वाली सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग  लगाना अनिवार्य हो जाएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर सहूलियत के लिए किया जाएगा।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते महीने सभी वाहनों पर दिसंबर से फास्टैग  को लागू करने का ऐलान किया था।

फास्टैग सिस्टम के जरिए आप टोल प्लाजा पर बिना रुके अपना टोल टैक्स भर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने वहान पर फास्टैग लगाना होगा। एक बार जारी किया गया फास्टैग 5 साल के लिए एक्टिवेट रहता है। इसे बस समय पर रिचार्ज करना पड़ता है।आप यह टैग किसी भी ऑफिशियल टैग जारीकर्ता या बैंक से खरीद सकते हैं। कुछ इलाकों में फास्टैग पेट्रोल पंप पर भी मिल रहे हैं।एक दिसंबर से अनिवार्य हो जाएगा फास्ट टैग, जानिए क्या हैं फायदे

फास्टैग इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है टोल प्लाजा पर लंबी लाइने नहीं लगानी पड़ती है। साथ ही पेमेंट की सहूलियत की वजह से किसी को नकदी साथ में रखने की जरूरत नहीं होती। टोल प्लाजा पर पेपर का इस्तेमाल भी कम होता है। लेन में वाहनों की लंबी लाइने कम होने की वजह से प्रदूषण भी कम होता है। फास्टैग के इस्तेमाल पर कई तरह का कैशबैक व अन्य ऑफर भी मिलता है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे