बागेश्वर | घर में पिता की मौत, दिल्ली में फंसे दोनों बेटे, बीजेपी सांसद ने ऐसे पहुंचाया घर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर | घर में पिता की मौत, दिल्ली में फंसे दोनों बेटे, बीजेपी सांसद ने ऐसे पहुंचाया घर

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन कई लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। मुश्किल वक्त में लोग अपने घर नहीं पहुं पा रहे हैं। बागेश्वर जिले के गांसी गांव निवासी मानी राम की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मृतक के दोनों लड़के प्रताप कुमार और गणेश राम दिल्ली


बागेश्वर | घर में पिता की मौत, दिल्ली में फंसे दोनों बेटे, बीजेपी सांसद ने ऐसे पहुंचाया घर

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन कई लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। मुश्किल वक्त में लोग अपने घर नहीं पहुं पा रहे हैं। बागेश्वर जिले के गांसी गांव निवासी मानी राम की शुक्रवार शाम मौत हो गई।

मृतक के दोनों लड़के प्रताप कुमार और गणेश राम दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिजनों ने लड़कों को मानी राम का निधन होने की सूचना दी, लेकिन लॉकडाउन के चलते दोनों पुत्रों के सामने घर लौटने की समस्या पैदा हो गई।

दिल्ली-मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने यहां किया रहने-खाने का इंतजाम

गांसी की प्रधान और जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन ने बीजेपी सांसद अजय टम्टा को जानकारी दी तो  सांसद अजय टम्टा ने दोनों पुत्रों और बहू का गांसी आने के लिए पास बनवाया। दोनों बेटे कार बुककर शुक्रवार देर शाम बागेश्वर के लिए रवाना हुए औऱ शनिवार को घर पहुंचकर पुत्रों ने पिता का अंतिम संस्कार किया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

दिल्ली-मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने यहां किया रहने-खाने का इंतजाम

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे