उत्तराखंड | पिता कर रहा था सौतेली बेटी से दुष्कर्म, लोगों ने उठाया ये कदम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | पिता कर रहा था सौतेली बेटी से दुष्कर्म, लोगों ने उठाया ये कदम

काशीपुर(उत्तराखंड पोस्ट) काशीपुर में सौतेली बेटी से पिता के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के मौसा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडा थाने के एक गांव में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर की 15 वर्ष पहले हुई शादी से दो बच्चे


उत्तराखंड | पिता कर रहा था सौतेली बेटी से दुष्कर्म, लोगों ने उठाया ये कदम

 काशीपुर(उत्तराखंड पोस्ट) काशीपुर में सौतेली बेटी से पिता के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के मौसा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुंडा थाने के एक गांव में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर की 15 वर्ष पहले हुई शादी से दो बच्चे हैं। 2008 में भी आरोपी व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया तो पंचायत ने उसे गांव से निकाल दिया था। वह काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा में किराए पर रहने लगा। पड़ोस में ही एक तलाकशुदा महिला भी किराए पर रहती थी, जिसके एक बेटा और बेटी है। प्रेम संबंध के चलते टैक्सी ड्राइवर ने महिला से निकाह कर लिया और अपने गांव वापस आ गया।

दूसरी पत्नी और बच्चों को उसने किराए के मकान में रखवा दिया, जबकि खुद पहली पत्नी और बच्चों के साथ पैतृक मकान में रहने लगा।इसी बीच दूसरी पत्नी की बहन और उसका पति भी उनके साथ ही आकर रहने लगे। आरोप है कि 19 जुलाई की रात सौतेला पिता बेटी को खींचकर अपने कमरे में ले जा रहा था। किशोरी के मौसा ने उसे टोका और किशोरी से वजह पूछी तो वह रोने लगी।उत्तराखंड | पिता कर रहा था सौतेली बेटी से दुष्कर्म, लोगों ने उठाया ये कदम

किशोरी ने सौतेला पिता पर पिछले आठ महीने से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर वह मां और भाई को जान से मारने की धमकी देता है।मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।मामले की जानकारी गांव वालों को हुई तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया तो पंचायत ने उसे गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। फैसले से नाराज कुछ लोगों ने कुंडा थाना पुलिस को गांव बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को पंचायत से ही हिरासत में ले लिया।

Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे