हैरतअंगेज | 9 साल पहले हुई थी शादी, अब पता चला कि वह महिला नहीं पुरुष है

  1. Home
  2. Country

हैरतअंगेज | 9 साल पहले हुई थी शादी, अब पता चला कि वह महिला नहीं पुरुष है

कोलकाता (उत्तराखंड पोस्ट) पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रहने वाली ये 30 वर्षीय महिला 9 साल से शादीशुदा है। एक दिन अचानक उसे पेट में तेज दर्द उठा तो वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए गई। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब अस्पताल के डॉक्टर अनुपम दत्ता और डॉ.


हैरतअंगेज | 9 साल पहले हुई थी शादी, अब पता चला कि वह महिला नहीं पुरुष है

कोलकाता (उत्तराखंड पोस्ट) पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रहने वाली ये 30 वर्षीय महिला 9 साल से शादीशुदा है। एक दिन अचानक उसे पेट में तेज दर्द उठा तो वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए गई।

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब अस्पताल के डॉक्टर अनुपम दत्ता और डॉ. सौमेन दास ने जांच की तो पता चला कि यह महिला असल में पुरुष है।

इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि इस महिला की 28 वर्षीय बहन भी पुरुष निकली। उसने जांच कराई तो पता चला कि दोनों बहनें एंड्रोजेन इंसेंसटिविटी सिंड्रोम (Androgen Insensitivity Syndrome – AIS) से पीड़ित हैं।

AIS एक विशेष और दुर्लभ प्रकार की बीमारी है जिसमें शख्स जब पैदा होता है तब उसके जींस पुरुषों के होते हैं लेकिन शरीर महिलाओं की तरह विकसित होता है।

डॉक्टरों ने बताया कि बाहर से देखने में यह पूरी तरह से महिला है। उसकी आवाज, शरीर की बनावट, बाहरी अंग सब महिलाओं के हैं लेकिन उसके शरीर में यूट्रेस (बच्चे दानी) और ओवरीज (अंडकोश) नहीं हैं। यहां तक कि इस महिला को कभी माहवारी भी नहीं हुई।

दोनों डॉक्टरों ने बताया कि इस महिला को टेस्टीक्यूलर कैंसर (Testicular Cancer) है, जो पुरुषों को होता है। ये महिला जिस दुर्लभ स्थिति में है, वह 22 हजार लोगों में से किसी एक को होता है।

इस महिला में पुरुषों के अंडकोश हैं, जो उसके शरीर के अंदर हैं, उसमें कैंसर हो गया है। टेस्टीक्यूल कैंसर को सेमिनोमा (Seminoma) भी कहते हैं। इस महिला के पास आम महिलाओं की तरह सभी जननांग हैं, लेकिन वो गर्भवती नहीं हो सकती।

डॉक्टरों ने महिला के पुरुष होने की पुष्टि करने के लिए कैरियोटाइपिंग टेस्ट कराया, जिसमें शख्स के क्रोमोसोम्स का अध्ययन किया जाता है। उसके क्रोमोसोम्स XY हैं, जो कि पुरुषों के होते हैं, जबकि, महिलाओं के XX होते हैं। फिलहाल, इस महिला की कीमोथैरेपी चल रही है।

क्या आप जानते हैं ? सुशांत ने भी इसलिए ठुकरा दिया था करोड़ों रुपये का विज्ञापन

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे