बड़ा हादसा | मंदिर में दर्शन कर लौटे रहे श्रद्दालुओं की नाव डूबी, 16 लोगों की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand

बड़ा हादसा | मंदिर में दर्शन कर लौटे रहे श्रद्दालुओं की नाव डूबी, 16 लोगों की मौत

कर्नाटक (उत्तराखंड पोस्ट) कर्नाटक में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें मंदिर में दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालुओं की नांव डूब गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार को कारवार के पास काली नदी में हुआ। नाव में 24 लोग सवार थे। नौसेना और कोस्टगार्ड


बड़ा हादसा | मंदिर में दर्शन कर लौटे रहे श्रद्दालुओं की नाव डूबी, 16 लोगों की मौत

कर्नाटक (उत्तराखंड पोस्ट) कर्नाटक में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें मंदिर में दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालुओं की नांव डूब गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत की खबर है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार को कारवार के पास काली नदी में हुआ। नाव में 24 लोग सवार थे। नौसेना और कोस्‍टगार्ड ने राहत व बचाव अभियान के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। अभी तक छह शव निकाले जा चुके है हैं।

पुलिस के अनुसार कुरुम्गद द्वीप पर एक वार्षिक मेले का आयोजन हुआ था। वहीं नरसिंह स्वामी का मंदिर स्थित है। हादसे के बाद मौके पर गोवा से नौसेना के चेतक हेलीकॉप्‍टर को भी राहत व बचाव के लिए रवाना किया गया है। साथ ही नौसेना के डाइवर भी मौके पर हैं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे