नवरात्रि | मां स्कंदमाता की कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है

  1. Home
  2. Religion

नवरात्रि | मां स्कंदमाता की कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] नवरात्रि में पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि इनकी कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता नाम से जाना जाता है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट भगवान


नवरात्रि | मां स्कंदमाता की कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] नवरात्रि में पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि इनकी कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता नाम से जाना जाता है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

भगवान स्कंद बालरूप में मां की गोद में विराजित हैं। देवी की चार भुजाएं हैं। माता अपनी दाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा से स्कंद को गोद में पकड़े हुए हैं। नीचे वाली भुजा में कमल का पुष्प सुशोभित है। बाईं तरफ ऊपर वाली भुजा में वरदमुद्रा में हैं और नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है।

नवरात्रि | मां स्कंदमाता की कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है

इनका वर्ण एकदम शुभ्र है। मां कमल के आसन पर विराजमान हैं इसीलिए इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। कहते हैं मां स्कंदमाता की उपासना से भक्त की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और भक्त को मोक्ष मिलता है। मन को एकाग्र और पवित्र रखकर देवी की आराधना करने वाले भक्त को भवसागर पार करने में कठिनाई नहीं आती। मां की पूजा से मोक्ष का मार्ग सुलभ होता है।

 (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं(

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे