सनसनीखेज | पत्नी से झगड़ा होने पर सास को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | पत्नी से झगड़ा होने पर सास को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

गोमतीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ।यहा एक व्यक्ति अभिषेक ने बीवी के साथ झगड़ा होने पर अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित


गोमतीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ।यहा एक व्यक्ति अभिषेक ने बीवी के साथ झगड़ा होने पर अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया हैं वहीं उसकी सास का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुतिबक, अभिषेक पेशे से इंजीनियर थे जो गोमती नगर जे अलखनंदा अपार्टमेंट में रहते थे।अभिषेक और उसकी पत्नी प्रज्ञा सिंह के बीच में शनिवार देर रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर प्रज्ञा ने रात को ही अपनी मां चिंता देवी को फोनकर घर पर बुलाया था।

प्रज्ञा की मां के आने पर झगड़ा और बढ़ गया और अभिषेक पहले अपनी सास को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है मृतक शराब के नशे  में था।पुलिस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सास को अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भ‍िजवा द‍िया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे