BUDGET 2020 | किसानों को स्पेशल रेल, जानिए किसे क्या मिला

  1. Home
  2. Country

BUDGET 2020 | किसानों को स्पेशल रेल, जानिए किसे क्या मिला

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना दूसरा आम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री अपने बजट में गांव, गरीब और किसानों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। नीचे जानें बजट की बड़ी बातें- 99,300 करोड़ रुपये शिक्षा क्षेत्र को दिए जाने का प्रस्ताव है। इसमें 3000 करोड़ रुपये


BUDGET 2020 |  किसानों को स्पेशल रेल, जानिए किसे क्या मिला

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना दूसरा आम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री अपने बजट में गांव, गरीब और किसानों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है।

नीचे जानें बजट की बड़ी बातें-

  • 99,300 करोड़ रुपये शिक्षा क्षेत्र को दिए जाने का प्रस्ताव है। इसमें 3000 करोड़ रुपये Skill विकास के लिए दिए गए हैं।
  • मिशन इंद्रधनुष में 12 नई बीमारियों को बढ़ाया गया है और इसमें 5 नए टीके जुड़ेंगे। टीबी हारेगा और देश जीतेगा। यह अभियान लॉन्च किया गया है। सरकार इस अभियान को और मजबूत किया जाएगा। 2025 तक टीबी को देश से खत्म करने की योजना है। आयुष्मान भारत योजना से 20 हजार अस्पताल जुड़े हैं।
  • 2030 तक कामकाजी उम्र के हिसाब से भारत सबसे बड़ा देश होगा। नई शिक्षा नीति की घोषणा जल्द होगी। 150 उच्च शिक्षण संस्थान मार्च 2021 तक शुरू हो जाएंगे। इसमें स्किल्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिग्री स्तर का ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। वे संस्थान ही यह कार्यक्रम दे पाएंगे जो शीर्ष 100 में शामिल हैं।

BUDGET 2020 |  किसानों को स्पेशल रेल, जानिए किसे क्या मिला

  • डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए PPP मॉडल के जरिए जिला स्तर पर मेडकिल स्तर पर कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जमीन सस्ते दर पर मुहैया कराया जाएगा। सरकार इस पर काम कर रही है।
  • कृषि उड़ान को लॉन्च किया जाएगा। नागरिक उड्यन मंत्रालय की तरफ से लागू किया जाएगा। इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रूट पर लागू किया जाएगा। इससे उत्तर पूर्व इलाकों और आदिवासी इलाकों को तुरंत लाभ पहुंचाया जा सकता है।
  • किसानों के लिए स्पेशल रेल चलाई जाएगी। दूध, मछली, मांस की सप्लाइ के लिए चलाई जाएगी यह रेल।
  • ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वंय सहायता समूह धनलक्ष्मी का गठन। ये महिलाएं धान्यलक्ष्मी भी बन सकती हैं।
  • युवाओं को मछलीपालन के क्षेत्र से जोड़ना चाहते हैं। 3477 सागर मित्र बनाए जाएंगे। तटवर्ती युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा।
  • निर्मला ने बजट पेश करते हुए दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगातार मैच्योर हो रहा है और इसके जरिए इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिली है।
  • महंगाई पर काबू पाने में नरेंद्र मोदी सरकार सफल। अब हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 60 लाख से ज्यादा करदाताओं को जोड़ा गया है। देश की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत।
  • वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर प्रतिबद्ध। पीएम किसान योजना से किसानों को लाभ मिल रहा है। फार्म मार्केट के उदारीकरण की जरूरत है।
  • 100 पानी की किल्लत वाले जिले के लिए सरकार बड़ी कोशिश करेगी। पानी की कमी से संबंधित मुद्दे अब देशभर में गंभीर चिंता का विषय।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे