वीडियो | होटल में लगी भीषण आग, जान बचाने को खिड़की से कूदे लोग, अब तक 17 लोगों की मौत

  1. Home
  2. Country

वीडियो | होटल में लगी भीषण आग, जान बचाने को खिड़की से कूदे लोग, अब तक 17 लोगों की मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद लोग खिड़की से कुदने लग। आग लगने से इस भीषण हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आग होटल के ऊपरी


वीडियो | होटल में लगी भीषण आग, जान बचाने को खिड़की से कूदे लोग, अब तक 17 लोगों की मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद लोग खिड़की से कुदने लग। आग लगने से  इस भीषण हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आग होटल के ऊपरी हिस्सों में लगी है। घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक 35 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। हालांकि, आग लगने के पीछे के कारणों का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है।

आग लगने के समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। लोग इससे पहले कुछ समझ पाते, आग फैलती चली गई। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक 2 लोग बिल्डिंग से कूद पड़े। होटल में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा रहा

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे