मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल

  1. Home
  2. Country

मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) हाजीपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय के लोगों के आपस में भिड़ने से एक लड़की की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पासवान समाज के लोग डीजे पर गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। जैसे ही सभी लोग


पटना (उत्तराखंड पोस्ट) हाजीपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय के लोगों के आपस में भिड़ने से एक लड़की की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पासवान समाज के लोग डीजे पर गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। जैसे ही सभी लोग घटोली इलाके में पहुंचे वहां के लोगों ने डीजे बजाने का विरोध किया जब डीजे बंद नहीं किया तो  उन्होंने गाड़ी का टायर पंक्चर कर दिया गया। इस घटना के बाद दोनों गुटों में हल्की झड़प हुई।

मामला शांत हो जाने के करीब 1 घंटे बाद यादव समाज के लोग पासवान समुदाय के टोले में घुस गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी दोनों ओर से पत्थरबाजी के बाद एक यादव समाज के लोगों ने गोलियां चला दीं जिसमें 18 साल की एक लड़की समेत आधा दर्जन लोगों को गोली लग गई।

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने हाजीपुर में चक्का जाम कर दिया। पीड़ित के परिजनों को शांत कराने पहुंची पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे