उत्तराखंड | तीर्थयात्रियों से भरी इनोवा कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट करने के बाद खेत में फेंका

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | तीर्थयात्रियों से भरी इनोवा कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट करने के बाद खेत में फेंका

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर शुक्रवार देर रात हरियाणा के तीर्थयात्रियों से भरी इनोवा कार पर दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बंदूक और कारतूस बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात हरियाणा निवासी


रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर शुक्रवार देर रात हरियाणा के तीर्थयात्रियों से भरी इनोवा कार पर दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बंदूक और कारतूस बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात हरियाणा निवासी संदीप कुमार 8 लोगों के साथ इनोवा कार से हरिद्वार जा रहे थे। रात 12.30 बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की से करीब नौ किमी आगे कोर कॉलेज के पास पानी पीने के लिए रुके। संदीप ने बताया कि उनका एक साथी कर्मवीर रोस्टोरेंट समझकर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में पानी की बोतल लेने गया।

यहां किसी बात पर उसकी एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी और अपने साथियों को भी बुला लिया। कुछ देर बाद एक फॉर्च्यूनर पहुंची और उसमें सवार युवक ने उन पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी।

इनोवा सवार सभी तीर्थयात्री खेतों की ओर भाग गए और पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। इसी दौरान आरोपियों ने एक यात्री को बंधक बना लिया और मारपीट करने के बाद खेत में फेंक दिया।

तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद दोनों आरोपियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को आरोपियों के कब्जे से बंदूक और कारतूस मिले।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे