उत्तराखंड के इस जिले में पुलिसकर्मियों को मिलेगी ऑनलाइन छुट्टी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

उत्तराखंड के इस जिले में पुलिसकर्मियों को मिलेगी ऑनलाइन छुट्टी

रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) देवभूमी के पुलिसकर्मियों को अब छुट्टी के लिए परेशान होने की जरूरत नही पड़ेगी। दरअसल रुद्रप्रयाग एसपी अजय सिंह ने एक अनूठा कदम उठाया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। रूद्रप्रयाग में अब पुलिसकर्मियों को आकस्मिक अवकाश के लिए पुलिस ऑफिस के चक्कर नही काटने पड़ेंगे बल्कि चंद मिनटों में पुलिस


रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) देवभूमी के पुलिसकर्मियों को अब छुट्टी के लिए परेशान होने की जरूरत नही पड़ेगी। दरअसल रुद्रप्रयाग एसपी अजय सिंह ने एक अनूठा कदम उठाया है जिसे काफी सराहा जा रहा है।

रूद्रप्रयाग में अब पुलिसकर्मियों को आकस्मिक अवकाश के लिए पुलिस ऑफिस के चक्कर नही काटने पड़ेंगे बल्कि चंद मिनटों में पुलिस कर्मियों के आकस्मिक अवकाश मिलेगा वो भी व्हाट्सप के जरिए। पुलिस कर्मियों के लिए ऐसी अनोखी व्यवस्था लागू करने वाला रुद्रप्रयाग जिला पहला जिला है। इसी के साथ जिले में पहले अनुसार बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर दिए जाने वाले अवकाशों की स्वीकृति इस साल भी वैसी ही मिलेगी। जिले के कप्तान ने पुलिसकर्मियों समस्याओं के लिए प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11 से 2 बजे का समय निर्धारित किया है।

उत्तराखंड के इस जिले में पुलिसकर्मियों को मिलेगी ऑनलाइन छुट्टी

रुद्रप्रयाग एसपी अजय सिंह ने बताया कि आकस्मिक अवकाश चाहने वाले कर्मचारी को अपना प्रार्थना पत्र अपने चौकी, थाना या शाखा प्रभारी से संस्तुति कराना पड़ेगा। जिसे चौकी, थाना या शाखा प्रभारी अग्रसारित करेंगे। संस्तुतिकर्ता को अपने मौजूदा कर्मियों और अवकाश पर गए कर्मियों की संख्या बतानी होगी। जिसमे संस्तुतिकर्ता के स्पष्ट हस्ताक्षर होंगे। संस्तुति के उपरांत इसे ग्रुप में पोस्ट किया जाएगा। जिसका प्रिंट आउट पीआरओ सेल एसपी को मुहैया कराएगा। जिस पर एसपी फैसला लेंगे और फिर एसपी द्वारा संस्तुति की जाएगी।

साथ ही अवकाश पत्र दोबारा ग्रुप में डाल दिया जाएगा। इसी के जरिए अवकाश चाहने वाला अपनी रवानी कराएगा। साल में 5 बार आकस्मिक अवकाश लिया जा सकेगा, अपरिहार्य स्थिति में इस अवकाश को बढ़ाया भी जा सकता है। जो कर्मचारी व्हाट्सएप इस्तेमाल करना नही जानते, वे लोग अपना अवकाश पत्र अपने प्रभारी या सहकर्मी के मोबाइल से प्रेषित कर सकता है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे