देश में पहली बार उत्तराखंड से बायोफ्यूल से उड़ा विमान, जानिए खूबियां

  1. Home
  2. Videos

देश में पहली बार उत्तराखंड से बायोफ्यूल से उड़ा विमान, जानिए खूबियां

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले विमान Spice Jet को फ्लैग ऑफ किया। फ्लैग ऑफ के बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। नई दिल्ली में विमान का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नितिन


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो)  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले विमान Spice Jet को फ्लैग ऑफ किया। फ्लैग ऑफ के बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

नई दिल्ली में विमान का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान और सुरेश प्रभु मौजूद थे। विमान में 25% बायो फ्यूल के साथ एयर टर्बाइन फ्यूल की 75% मात्रा मिलाई गई थी। बायो फ्यूल जट्रोफा (रतनजोत) के बीज से बना है। अमेरिका-आॅस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में यह प्रयोग सफल रहा है। इससे उड़ान की लागत में 20% तक कमी आएगी।

2012 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) ने कनाडा की मदद से वहां बायोफ्यूल से उड़ान का सफल प्रयोग किया था, लेकिन इस बार भारत ने अपने दम पर सफलतापूर्वक प्रयोग पूरा किया। इस 78 सीटर विमान में आईआईपी के निदेशक अंजन रे, केटालिसिस डिविजन की प्रमुख अंशु नानौती, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रोजेक्ट अफसर सुमित सरकार समेत प्रोजेक्ट से जुड़े तमाम अफसर मौजूद थे।

जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के फ्लैग ऑफ के अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री  रेखा आर्या, आईआईपी के निदेशक अंजन कुमार रे, Spice Jet से जी.पी. गुप्ता, कैप्टन सतीश चन्द्र पाण्डे एवं आईआईपी के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो.भी  कर सकते हैं)

त्रिवेंद्र कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर हुई चर्चा, लिए गए ये अहम फैसले

उफनाई नदी में बाइक समेत बहा युवक, देखिए LIVE वीडियो

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे