बड़ी खबर | उत्तराखंड में पहली बार जज को किया गया बर्खास्त, लगे थे ये गंभीर आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

बड़ी खबर | उत्तराखंड में पहली बार जज को किया गया बर्खास्त, लगे थे ये गंभीर आरोप

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड न्यायपालिका से जुड़ी बड़ी ख़बर है। नैनीताल हाई कोर्ट ने काशीपुर की ACJM रहीं अनुराधा गर्ग को सेवा से बर्खास्त किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी जज को बर्खास्त किया गया है। बता दें कि अनुराधा गर्ग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। 2005 बैच की न्यायिक अधिकारी हैं


नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड न्यायपालिका से जुड़ी बड़ी ख़बर है। नैनीताल हाई कोर्ट ने काशीपुर की ACJM रहीं अनुराधा गर्ग को सेवा से बर्खास्त किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी जज को बर्खास्त किया गया है।

बता दें कि अनुराधा गर्ग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। 2005 बैच की न्यायिक अधिकारी हैं अनुराधा गर्ग। अनुराधा गर्ग 2015 से निलंबित चल रही थीं। निलंबन के 4 साल बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ की गई गोपनीय जांच में उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सच पाए गए हैं।

नैनीताल हाई कोर्ट की फुल बेंच ने उनकी बर्खास्तगी की अनुशंसा उत्तराखंड शासन को भेजी थी जिसके आधार पर कार्मिक विभाग ने उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।

बड़ी खबर | उत्तराखंड में पहली बार जज को किया गया बर्खास्त, लगे थे ये गंभीर आरोप

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे