पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली

  1. Home
  2. Dehradun

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुंबई स्थित राजभवन में मुंबई उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग ने कोश्यारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस गरिमामय समारोह के उत्तराखंड सरकार के कुछ मंत्री, सांसद और विधायक भी


पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

मुंबई स्थित राजभवन में मुंबई उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग ने कोश्यारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस गरिमामय समारोह के उत्तराखंड सरकार के कुछ मंत्री, सांसद और विधायक भी गवाह बनें।

इस दौरान मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा जारी कोश्यारी के नियुक्ति पत्र को पढ़ा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री अरविंद मेहता, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अटवाले, महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली

उत्तराखंड से कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, डॉ. धनसिंह रावत, रेखा आर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अजय भट्ट, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, भाजपा विधायक गणेश जोशी देश राज कर्णवाल, महेश नेगी, दलीप सिंह रावत व भाजपा के सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी भी उपस्थित थे।
Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे