पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दी गिरफ्तारी, जानिए वजह

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दी गिरफ्तारी, जानिए वजह

गैरसैंण (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में यहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक गिरफ्तारी दी। उन्होंने गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए संघर्षरत आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने और उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गैरसैंण पहाड़ की आत्मा


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दी गिरफ्तारी, जानिए वजह

गैरसैंण (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में यहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक गिरफ्तारी दी।

उन्होंने गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए संघर्षरत आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने और उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गैरसैंण पहाड़ की आत्मा है, राज्य की जनता की भावनाओं के साथ किसी भी दशा में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

रामलीला मैदान में हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण के विकास के लिए रोडमैप तैयार कर वहां के आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक विकास की नींव रखी थी, लेकिन आज भाजपा ने गैरसैंण को हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया है। भराड़ीसैंण में सचिवालय बनाने के लिए उनकी सरकार ने 45 करोड़ की जो राशि स्वीकृत की थी, वह आज पीएलए में पड़ी है। सरकार सचिवालय गैरसैंण में नहीं बल्कि देहरादून में बनाना चाहती है।


रामलीला मैदान से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस गाजे-बाजे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में भारी सुरक्षा के बीच तहसील परिसर पहुंचा। यहां हरीश रावत और कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी देने वाले 116 लोगों की सूची कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा और सीओ पुरुषोत्तम दत्त जोशी को सौंपी गई। इसके बाद पूर्व सीएम, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

वीडियो देखने के लिए Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                 

फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे