हरीश रावत का बयान – भाजपाई वोट मांगने आएं तो उनसे लेना 15 लाख का हिसाब

  1. Home
  2. Dehradun

हरीश रावत का बयान – भाजपाई वोट मांगने आएं तो उनसे लेना 15 लाख का हिसाब

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) निकाय चुनाव में पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा मनवाल के सर्मथन में एक कार्यक्रम में कहा कि निकाय चुनाव और उसके बाद लोक सभा चुनावों में भाजपा को


हरीश रावत का बयान – भाजपाई वोट मांगने आएं तो उनसे लेना 15 लाख का हिसाब

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) निकाय चुनाव में पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा मनवाल के सर्मथन में एक कार्यक्रम में कहा कि निकाय चुनाव और उसके बाद लोक सभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाना जरूरी है।

हरीश रावत ने कहा कि जब जनता से भाजपाई वोट मांगने आएं तो उनसे पूछना चाहिए कि 15 लाख अब तक उनके खातों में क्यों नहीं आये हैं। मोदी सरकार ने कहा था कि वो 2 करोड़ रोजगार पैदा करेंगे। जबकि नोटबंदी और जीएसटी से लोगों की लगी लगाई नौकरियां भी चली गई हैं। कांग्रेस के शासन में जब कुकिंग गैस के दाम 25 रूपये प्रति सिलेंडर बढे तो भाजपा की महिला नेताओं ने सिलेंडर सिर पर रखकर प्रदर्शन किया था। लेकिन आज एक हजार रूपये के लगभग एक सिलेंडर हो गया है। इसके साथ ही सस्ता गेहूं, चावल, केरोसीन और चीनी सब देश का चौकीदार हजम कर गया है।

भाजपा लोगों की भावनाएं भड़काकर और खुद को सबसे बड़ा राष्ट्रभक्त दिखाकर लोगों की आंखों में धूल झोक रही है। उत्तराखंड में डबल इंजन पूरी तरह फेल हो गया। इसलिए निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जरूर सबक सिखाएं। कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।]

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे