पूर्व कांग्रेसी विधायक बोले- चुनाव से पहले पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराऊंगा

  1. Home
  2. Country

पूर्व कांग्रेसी विधायक बोले- चुनाव से पहले पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराऊंगा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली के घोंडा से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा ने मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में चुनाव से पहले पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराएंगे। आपको बता दें कि पिछले गुरुवार को कांग्रेस ने


पूर्व कांग्रेसी विधायक बोले-  चुनाव से पहले पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराऊंगा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली के घोंडा से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा ने मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में चुनाव से पहले पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराएंगे।

आपको बता दें कि पिछले गुरुवार को कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वे भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे थे। भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

पूर्व कांग्रेसी विधायक बोले-  चुनाव से पहले पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराऊंगा

तीन बार विधायक रहे भीष्म शर्मा ने भाजपा से जुड़ते समय कहा कि वे 41 साल कांग्रेस में रहे और पार्टी के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया। लेकिन अब कांग्रेस मोदी विरोध में देश के विरोध पर उतर आई है। जिस समय पूरी दुनिया मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की प्रशंसा कर रही है, कांग्रेस उन पर सवाल उठा रही है। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस से अलग होने की बात सोची।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे