पूर्व सांसद के भतीजे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

  1. Home
  2. Country

पूर्व सांसद के भतीजे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।युसूफ की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।युसूफ की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक बिहार के सीवान के नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में युसूफ को काफी करीब से गोली मारी गई गोली उसके सीने में लगी है।

युसूफ की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को नियंत्रित किया। 

वहीं घटनास्थल पर भी काफी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

                                                                                                                         

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे