पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज के काफिले को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत

  1. Home
  2. Country

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज के काफिले को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने पर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के काफिले में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक पूर्वमंत्री अहीर गुरुवार की सुबह दिल्ली जाने के लिए अपने गृह जनपद चंद्रपुर से नागपुर


पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज के काफिले को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने पर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के काफिले में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक पूर्वमंत्री अहीर गुरुवार की सुबह दिल्ली जाने के लिए अपने गृह जनपद चंद्रपुर से नागपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। वर्धा जिले में एक स्थान लगे जाम के दौरान बेकाबू ट्रक ने अहीर के काफ़िले की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि हादसे के वक्त दूसरी कार में सवार होने की वजह से अहीर बाल बाल बच गए।

बताया गया की पूर्व केंद्रीय मंत्री के अंगरक्षक मनोज झाडे (पुलिस कर्मी) और फलजीभाई पटेल (सीआरपीएफ) की इस हादसे में मृत्यु हो गई। वहीं हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो कार में विजयकुमार, फलजीभाई पटेल, मनोज झाडे, एम.डी. साजिद, जयदीप कुमार, प्रकाश भाई, बनवारीलाल रेगट सवार थे। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई गयी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज के काफिले को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे