उत्तराखंड में बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व CM खंडूरी के बेटे !

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

उत्तराखंड में बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व CM खंडूरी के बेटे !

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद नेताओं का दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है। अब उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बीते दिन नेता प्रतिपतक्ष ने दावा किया


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद नेताओं का दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है। अब उत्तराखंड  में भाजपा को बड़ा झटका  लग सकता है। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

बीते दिन नेता प्रतिपतक्ष ने दावा किया था कि 16 मार्च को भाजपा को झटका लगने वाला है । कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की देहरादून में प्रस्तावित रैली में मनीष कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने के मामले पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट ने कहा कि मनीष भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। भाजपा का कोई नेता या कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं जा रहा है। गुण दोष के आधार पर नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा

इससे पहले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने को लेकर चर्चा जोरों पर थीं। सतपाल महाराज ने कहा कि मेरे द्वारा बीजेपी छोड़ने की बात में जरा भी सच्चाई नहीं है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे