अंतिम सांसे गिन रही है कांग्रेस, प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: चुफाल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

अंतिम सांसे गिन रही है कांग्रेस, प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: चुफाल

भाजपा विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। बागेश्वर विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी विधायक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अंतिम सांसें गिन रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।


भाजपा विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। बागेश्वर विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी विधायक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अंतिम सांसें गिन रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। चुफाल ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई है। जब तक कांग्रेस प्रदेश में है, तब तक भ्रष्टाचार खत्म ही नहीं हो सकता है। इस दौरान चुफाल ने कार्यक्रताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है ऐसे में वे मजबूती के साथ केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर 2017 की तैयारियों में जुट जाएं।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे