दर्दनाक | पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, घऱ में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Country

दर्दनाक | पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, घऱ में मचा कोहराम

मैनपुरी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम बीनपुर में चार बच्चे गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । मिली जानकारी के अुनसार गांव बीनेपुर निवासी 10 वर्षीय सनी, 10 बर्षीय सूरज, 9


दर्दनाक | पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, घऱ में मचा कोहराम

मैनपुरी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां ​बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम बीनपुर में चार बच्चे गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।

मिली जानकारी के अुनसार गांव बीनेपुर निवासी 10 वर्षीय सनी, 10 बर्षीय सूरज, 9 वर्षीय मनोज तथा 10 वर्षीय धर्मवीर रविवार शाम को बकरी चराने के लिए खेतों की ओर गए थे।बकरियां के घर पहुंचने के बाद भी जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के दौरान रात 9 बजे के करीब गांव के पास ही स्थित एक भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढे के किनारे बच्चों के कपड़े और एक चप्पल दिखी आनन-फानन में जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे में बच्चों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया।

दर्दनाक | पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, घऱ में मचा कोहराम
DEMO PIC

बताया जा रहा है कि खेत में ईंट पथाई के लिए निकाली गई मिट्टी से बने गड्ढे में पानी भरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक चारों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे होंगे और गहराई का अंदाजा न लगने से वे उसमें डूब गए।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे