हिमालय क्षेत्र में शोध कर रहे हैं उत्तराखंड के ये चार संस्थान

  1. Home
  2. Country

हिमालय क्षेत्र में शोध कर रहे हैं उत्तराखंड के ये चार संस्थान

हिमालय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर शोध करने के लिए देश में 10 संस्थान है, जिसमें उत्तराखंड स्थित हिमनद विज्ञान केन्द्र, वाडिया हिमालयी भू-विज्ञान संस्थान देहरादून एवं राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की और एचएनबी विश्वविद्यालय श्रीनगर शामिल है। पर्यावरण एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा


हिमालय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर शोध करने के लिए देश में 10 संस्थान है, जिसमें उत्तराखंड स्थित हिमनद विज्ञान केन्द्र, वाडिया हिमालयी भू-विज्ञान संस्थान देहरादून एवं राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की और एचएनबी विश्वविद्यालय श्रीनगर शामिल है।

पर्यावरण एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा अंतरिक्ष विभाग द्वारा वर्ष 2010 में हिमालयी क्षेत्र में हिम और हिमनदों की निगरानी के लिए 10.93 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2015-16 के दौरान हाल में ही अध्ययन प्रारंभ किए गए हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय हिमालयीय सतत प्रणाली मिशन का समन्वय और कार्यान्वयन कर रहा है। पिछले दो वर्षो में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण और सतत विकास संस्थान अल्मोड़ा को 26 करोड़ आवंटित किए गए हैं। राष्ट्रीय हिमालीय अध्ययन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2015-16 के लिए 67.10 करोड़ रूप्ए की धनराशि आवंटित की गयी है। वाडिया हिमालयी भू-विज्ञान संस्थान के लिए वर्ष 2015-16 तक दो करोड़ 38 लाख रूपये स्वीकृत हुआ। साथ ही केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि विभिन्न संस्थानों के समन्वय से हिमनदों के संरक्षण संवर्धन के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

दरअसल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को लोकसभा में जलवायु परिवर्तन के कारण हिमनदों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के मुद्दे को उठाते हुए हिमनदों पर व्यापक अनुसंधान एवं शोध की मांग की। निशंक ने साथ ही केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से उन संस्थानों की सूची मांगी जो इस दिशा में कार्य कर रहे हैं और संस्थावार कुल आबंटित राशि और उसके उपयोग की जानकारी भी मांगी। साथ ही पूछा कि वैश्विक तापन के संबंध में सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के विषय में जानकारी मांगते हुए पूछा कि देश में किन-किन स्थानों पर इस दिशा में अध्ययन हो रहा है। निशंक के सवालों के जवाब में केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ये जानकारी दी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे