दिल्ली के सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

  1. Home
  2. Country

दिल्ली के सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

सीलमपुर (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर मिली है। सीलमपुर इलाके के ब्लॉक में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। मलबे में 14-15 लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की छह गाड़ियां राहत और बचाव कार्य के


 

सीलमपुर (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर मिली है। सीलमपुर इलाके के ब्लॉक में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। मलबे में 14-15 लोग दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की छह गाड़ियां राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। जिसके बाद देर रात मलबे से छह लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवती समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मलबे में 7-8 लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बताया गया कि सीलमपुर के ब्लॉक के में 50 गज का चार मंजिला मकान बना हुआ था। इसमें 3 परिवार अलग अलग मंजिल पर रहते हैं। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक यह इमारत ढह गई। हादसे से इलाके में हडकंप मच गया। मौके पर लोगों ने अपने स्तर पर बचाव के उपाय शुरू करने के साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में बचाव दल मौके पर पहुंच गया और मलबे से लोगों को निकाला जाने लगा। इमारत के गिरने के पीछे क्या कारण अभी तक पता नही चला है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे